लुधियाना| श्री हजूर साहिब की धार्मिक यात्रा से लौटे 175 श्रद्धालुओं के जत्थे का लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बोले सो निहाल के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। यह यात्रा एक सप्ताह पहले शुरू हुई थी, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्री हजूर साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह दीपा ने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर संगत ने लंगर सेवा की, जिससे श्रद्धालुओं को प्रसाद और सेवा प्राप्त हुई। श्रद्धालुओं ने इस यात्रा को जीवन का अनमोल अनुभव बताया ।


