हत्या का फरार आरोपी व दो नाबालिग दबोचे गए

जांजगीर | शिवरीनारायण थाना पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक फरार आरोपी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक जब्त की है। मृतक राहुल चौहान निवासी दर्रा, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर धरदेई गया था। इसी दौरान लोगों ने उस पर हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया। 11 को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर पंचनामा किया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर फरार आरोपी राजवीर अनंत (19) निवासी राहौद को गिरफ्तार किया। दो नाबालिगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *