न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद की अदालत ने हत्या के जुर्म में जेल में बंद आरोपी भैरव कोइरी की जमानत याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। सोनाहातू थाना क्षेत्र के जामुदाग निवासी आरोपी पर कॉलेज छात्र अजीत कुमार की गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना का अंजाम बीते 19 जनवरी को दी गई थी। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई मनोहर महतो ने 23 जनवरी को सोनाहातू थाना में कांड संख्या 08/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। तब से वह जेल में ही है।


