उदयपुर की डबोक थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि मृतक शंकरलाल और आरोपियों के बीच आपसी रंजिश को लेकर पूर्व में भी मारपीट की घटना हो चुकी है। 31 जनवरी को आरोपियों द्वारा आपसी विवाद को लेकर मृतक शंकरलाल पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी किशनलाल पिता रामा गमेती, प्रेमशंकर उर्फ प्रेमलाल पिता सकाराम, मोहनलाल पिता केशू गमेती, हीरालाल पिता केशू, रोडीलाल पिता चतरा गमेती और कलाशंकर उर्फ कमलेश पिता चतरा को गिरफ्तार किया है। सभी रेबारियों का गुडा डबोक के निवासी हैं। रास्ते में 4 बाइक सवार 8 युवकों ने किया हमला
पुलिस के अनुसार प्रार्थी हेमेन्द्र पिता पन्नालाल गमेती सेक्टर-11 हाल डबोक ने थाने में एक रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 31 जनवरी को वह और शंकरलाल पिता रामाजी निवासी गुडली दोनों घर से कार लेकर जोगणिया माताजी के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में दोस्त प्रभुलाल पिता वेणीराम, नंदू पिता बाबरिया और लक्ष्मण पिता केशू डांगी को अलग-अलग जगह से साथ बैठाया। रास्ते में भूता बस स्टेण्ड प्लानिंग के पास गाडी रोकी। शंकर के मोबाइल पर किसी को कॉल आया तो वह कार से बाहर निकलकर बात करने लगा। तभी 4 बाइक पर सवार करीब 8 युवक वहां आए। अचानक लात-घूसों से शंकर से मारपीट करने लगे। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन हमलावर नहीं रुके। घायल को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


