हत्या से खुला चोरी का राज…:कैटरिंग के बहाने करते थे रेकी, 11 जगहों पर 80 लाख रु. की चोरी

राजधानी के अमलीडीह इलाके में झाड़ियों के पीछे मिले 16 साल की नाबालिग के शव की गुत्थी सुलझ गई है। पड़ताल में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छापा मारकर तेलीबांधा के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो नया अपराध सामने आया। आरोपियों का एक गैंग है, जिसमें शामिल सभी सदस्य कैटरिंग का काम करते हैं। इसी की आड़ में वे सूने मकानों की नया करते थे। आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि तेलीबांधा सुभाष नगर निवासी हरीश पटेल और रोहित कुमार दोनों शातिर चोर हैं,जिन पर 12 मामले दर्ज हैं। दोनों कैटरिंग का काम करते हैं और उनके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। इनके गैंग ने 10 माह में डीडी नगर थाना क्षेत्र में 5, विधानसभा में 5 और मुजगहन में 1 चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इन वारदात में 80 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी की गई है। चोरी के जेवर जमीन में दबाकर रखते थे और उन्हें धीरे-धीरे बेच दिया जाता था। वे चोरी के मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 54.8 लाख रुपए का 40 तोला सोना, 6 लाख रुपए की 3 किलो चांदी और नकदी जब्त की है। ऊषा के घर की खुदाई कर जेवर बरामद किए गए हैं। कुछ सराफा कारोबारियों से भी जेवर जब्त किए गए हैं। इस मामले में रोहित फरार है। जहां कैटरिंग का काम मिलता, वहां करते थे चोरी
आरोपी जहां-जहां कैटरिंग के लिए जाते ​थे, वहां सूने मकानों की रेकी करते थे। काम पूरा होने के अगले दिन आधी रात को वहां पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों ने चोरी के जेवर भिलाई चरौदा निवासी ऊषा राठौर को दिए थे। ऊषा ने अपने घर के आंगन में जमीन खोदकर जेवर दबा दिए थे। वह इन जेवरों को अरविंद नेता के माध्यम से बेचती थी। अरविंद डोंगरगढ़ का रहने वाला है और अपने समाज का नेता भी है। उसके कई सराफा कारोबारियों से संपर्क थे। वह सोने-चांदी के जेवर बेचकर पैसे हरीश और रोहित को देता था, जिससे दोनों का खर्च चलता था।

दुष्कर्म का प्रयास, हत्या
पुलिस का दावा है कि काशीराम नगर की नाबालिग के हरीश से प्रेम संबंध थे। नाबालिग 19 नवंबर को कैटरिंग के लिए जाने का बहाना बनाकर घर से निकली। वह दुर्ग पहुंची, जहां भिलाई में हरीश से मिली। फिर उसके साथ होटल गई, जहां रोहित और दो अन्य लड़कियां थीं। वहां दो कमरे लिए गए और शराब पार्टी हुई। इसी दौरान हरीश ने दुष्कर्म किया। उसके बाद रोहित ने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर रोहित ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों शव लाकर रायपुर में अमलीडीह के खाली प्लॉट में फेंक गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *