हनीट्रैप मामले में हार्डकोर बदमाश असलम और दानिश गिरफ्तार:दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लेकर आए, पैदल जुलूस निकाल तस्दीक करवायी,20 जनवरी तक रिमांड पर भेजा

शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में 2024 में हुए हनीट्रैप और धोखाधड़ी के मामले में हार्डकोर अपराधी असलम शेर खान चिंटू और दानिश को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लेकर आए। जिसे आज गुमानपुरा थाना क्षेत्र में पैदल पुलिस मार्च के साथ तस्दीक करवायी गयी।
रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि हनीट्रैप और धोखाधड़ी के एक मामले में जांच के बाद दोषी पाए गए है। असलम शेर खान चिंटू और दानिश। कल 16 जनवरी को दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर जेल से दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आए। आज कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों हार्डकोर अपराधी पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। गबन और धोखाधड़ी की रकम भी बदमाशों से पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है। गुमानपुरा थाना क्षेत्र में दोनों आरोपियों को तस्दीक करवाने लाया गया था। शेरखान चिंटू पर 21 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वही दानिश पर 12 से 13 मुकदमे दर्ज है। उनके साथियों के बारे में पूछताछ भी की जाएगी।उनकी जांच की जा जाएगी। थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि 25 अक्टूबर 2024 को थाना रेल्वे कॉलोनी में फरियादी सदामुद्दीन ने एक रिपोर्ट दी थी। इरफान का रिश्ते में भाई लगता है जो कि अवैध व गैरकानूनी धंधो में लिप्त है। इन लोगों ने अपना गिरोह बना रखा है जो कि प्रतिष्ठता व इज्जतदार व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते है, दानिश हनिफी उर्फ नाई इस गैंग का मुख्य सरगना है। जो हनी ट्रेप करने की सारी स्क्रीप्ट तैयार करता है। लोगों को गिरोही महिलाओं से जाल में फंसाकर पुलिस व कोर्ट का डर दिखाकर मोटी रकम ऐंठते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *