हनुमंतिया में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:22 घायल, 35 लोग थे सवार, मजदूरी का काम खत्म कर गांव लौट रहे थे

मन्दसौर जिले की दलौदा तहसील के हनुमंतिया गांव के पास मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गए। ट्राली में 35 मजदूर सवार थे, जिसमें से 22 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी मजदूर मजदूरी का काम खत्म कर हनुमंतिया से अपने गांव सेजपुरिया लौट रहे थे। बाइक को बचाने में पलटी ट्रॉली प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हनुमंतिया पाल – भावगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने अचानक एक स्कूटी आ गई। स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। बताया गया है कि ट्रॉली में लहसुन भरा हुआ था, इसके बावजूद उसमें करीब 35 लोगों को बैठाया गया था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घायलों का इलाज जारी हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से दलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी 22 घायलों को मन्दसौर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। दो घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। इन मजदूरों को आईं गंभीर चोटें हादसे में कुशाबाई (70) पत्नी ईश्वरलाल अहिरवार, कैलाशबाई (70) पत्नी राधेश्याम बलाई, माया बाई (70) पत्नी ईश्वर अहिरवार, कौशल्या बाई (70) पत्नी रतनलाल खरोल और पेपा बाई (65) पत्नी रामलाल माली को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं रीना (50) पत्नी विरेंद्र शर्मा, मंजूबाई (50) पत्नी राधेश्याम बलाई, लीला बाई (45) पत्नी राधेश्याम कुमावत, कलाबाई (50) पत्नी उकारपुरी गोस्वामी, धापू बाई (40) पत्नी जगदीश कुमावत, कुशालबाई (55) पत्नी भंवरलाल अहिरवार, कला बाई (45) पत्नी उदयराम अहिरवार, सोहन बाई (50) पत्नी कन्हैयालाल अहिरवार, लता बाई (60) पत्नी रमेश कुमावत और पिंकी (27) पत्नी सूरज बलाई को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *