हनुमानगढ़ के भारतमाला रोड पर 140 किलो डोडा पोस्त जब्त:दो आरोपी XUV सहित गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

हनुमानगढ़ पुलिस ने भारतमाला रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 140 किलो 335 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। यह कार्रवाई रविवार को की गई, जिसमें दो आरोपियों को एक XUV 500 गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह (28) और बलजीत सिंह (27) के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के मोगा जिले के बुग्गी पुरा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों की XUV 500 गाड़ी, जिसका नंबर HR 35 H 6005 है, को भी जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना की उपनिरीक्षक ज्योति के नेतृत्व में गश्त के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *