हनुमान जयंती पर उमड़े भक्त:क्षेत्रपाल मंदिर में भव्य शोभायात्रा, रजत पालकी में विराजे प्रभु; आकर्षक श्रृंगार ने मन मोहा

डूंगरपुर के खड़गदा गांव स्थित प्रसिद्ध वागड़ तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में हनुमान जयंती का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर में क्षेत्रपाल और हनुमानजी की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। शिव मंदिर और बड़लिया महाराज के मंदिर को भी सजाया गया। शाम को भगवान की प्रतिमा को रजत पालकी में विराजमान कर कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक पताकाएं लेकर ढोल-कुंडी के साथ क्षेत्रपाल दादा के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में श्री निरंजनी अखाड़ा क्षीरेश्वर के महंत हरगोविंद पुरी और विकासपुरी बग्गी में उपस्थित रहे। यात्रा मोरन नदी तट तक पहुंची, जहां पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। महिलाएं नदी से जल भरकर मंदिर लौटीं और क्षेत्रपाल दादा के चरणों में अर्पित किया। मेले में सूरजगांव, दीवड़ा, जोगपुर, चीतरी समेत आसपास के कई गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के बाहर लगे मेले में खिलौने, श्रृंगार सामग्री और घरेलू वस्तुओं की दुकानों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष निखिलेश मेहता, मेला संयोजक सतीश चंद्र पुरोहित और मंत्री पीयूष पुरोहित के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। स्थानीय प्रशासन और समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *