हनुमान मंदिर में पूजा कर भक्तों को प्रसाद बांटा

पटना | कटकोना के तेंदुपारा स्थित श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार को आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रमाकांत देवांगन और संजय खैरवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के बाद मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। इस अवसर पर प्रमोद सोनी, सतीश महराज उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *