हमास ने कैद किया, तब पत्नी प्रेगनेंट थी:498 दिन बाद बेटी का नाम पता चला, पत्नी बोली- आप एक चैंपियन हैं; वीडियो

हमास की कैद से शनिवार को 498 दिन बाद 3 इजराइली बंधकों की रिहाई हुई। हमास ने इन बंधकों को रेडक्रॉस के हवाले किया। इसके बाद तीनों बंधकों को रेडक्रॉस की गाड़ी से इजराइल लाकर सुरक्षा बलों को सौंप दिया गया। अस्पताल में इनकी जांच के बाद उन्हें परिवारों से मिलाया गया। इनमें से एक बंधक को पहली बार अपनी छोटी बेटी का नाम पता चला। हमास ने उसे बेटी के जन्म के 2 महीने पहले कैद कर लिया था। दूसरे बंधक ने अपने पिता को खो दिया है। उसके पिता की हत्या हमास ने 7 अक्टूबर के हमले में कर दी थी। वहीं तीसरे बंधक का भाई अभी भी हमास की कैद में है। रिहाई के बंधकों की अपनों से मुलाकात का वीडियो डेकेल-चेन की मां हमास की कैद से भागी थीं हमास की कैद से रिहा होने वाले पहले बंधक डेकेल चेन हैं। वे इजराइली-अमेरिकी नागरिक हैं। हमास ने डेकेल के साथ उनकी मां नियोमित को भी पकड़ लिया था। हालांकि उनकी मां भागने में सफल हो गई थी। रिहा होने के बाद डेकेल को उनकी मां, पिता जोनाथन और पत्नी एविटल से मिलवाया गया। डेकेल की तीन बेटियों बार, गली और शाचर है। शाचर उनकी छोटी बेटी है, जिससे वो पहली बार मिले। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक डेकेल से मिलने के बाद एविटल ने कहा, आप एक चैंपियन हैं। इसके बाद एविटल, डेकेल के कंधे पर सर रखकर रोने लगीं। इएयर हॉर्न बोले- भाई ईटन को वापस लाना है
हमास की कैद से रिहा होने वाले दूसरे बंधक इएयर हॉर्न हैं। इएयर की घर वापसी परिवार के कुछ राहत लेकर आई है, लेकिन अभी भी उनके भाई ईटन हमास की कैद में मौजूद है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर के पहले फेज में ईटन के रिहा होने की उम्मीद नहीं है। इएयर की मां रूम स्ट्रोम और भाई अमोस ने IDF के कैंप में उनसे मुलाकात की। दोनों ने चुपचाप इएयर को गले लगाया। पिता को खोया, दादी से वीडियो कॉल पर बात की हमास की कैद से रिहा होने वाले तीसरे बंधक साशा ट्रोफानोव है। 7 अक्टूबर को हमास ने ट्रोफानोव के पिता की हत्या कर दी थी। शनिवार को रिहा होने के बाद उन्हें IDF के कैम्प में उनकी गर्लफ्रेंड सपीर कोहेन और माँ येलेना से मिलाया गया। वापसी के बाद ट्रोफानोव ने उनकी और बाकी बंधकों के रिहाई के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। ट्रोफानोव ने बाकी बंधकों की जल्द से जल्द रिहाई की मांग भी की। ———————- इजराइल-हमास सीजफायर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इजराइल ने 369 फिलिस्तीनी कैदियों को टी-शर्ट पहनाकर रिहा किया:इस पर लिखा- न भूलेंगे, न माफ करेंगे; हमास ने 3 इजराइली बंधकों को छोड़ा हमास की कैद से इजराइली बंधकों की रिहाई के बाद इजराइल ने भी शनिवार को 369 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ दिया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इन कैदियों को एक खास तरह की टी-शर्ट पहनाकर रिहा कर दिया है। इस पर ‘हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे’ लिखा हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *