हम्मीर ब्रिज पर बोरियों से भरा ट्रेलर:ट्रेलर पलटने से लगा जाम; पुलिस यातायात करवाया सुचारू

सवाई माधोपुर के बजरिया और पुराने शहर को जोड़ने वाले हम्मीर पुल पर धान की बोरियों से भरा एक ट्रेलर पलट गया। जिससे हम्मीर पुल पर जाम लग गया। इस दौरान गनीमत यह रही है हादसे में कोई जनहानि नही हुई और ट्रेलर ड्राइवर व कंडक्टर को मामूली खरोंच ही आई। मध्यप्रदेश से श्योपुर जा रहा था ट्रेलर ट्रेलर ड्राइवर झुंझुनू निवासी धर्मेन्द्र ने बताया कि वो मध्यप्रदेश के श्योपुर से ट्रेलर में करीब 800 बोरिया धान लेकर आया था और हरियाणा जा रहा था। मंगलवार सुबह तड़के चार बजे के आस पास जैसे ही वो ट्रेलर लेकर हम्मीर पुलिया पर पहुंचा तो पुलिया पर आरटीओ की गाड़ी खड़ी थी। जिसने ट्रेलर को रुकवा लिया। आरटीओ से बात करने के बाद जैसे ही वो ट्रेलर को लेकर आगे बढ़ा तो ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। क्योंकि इन दिनों हम्मीर पुल के चौड़ाई का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में पुल पर एक तरफ की सड़क कच्ची है और मिट्टी की बनी हुई है। जिससे जैसे ही ट्रेलर ड्राइवर ने पुल पर ट्रेलर को घुमाने का प्रयास किया वैसे ही ट्रेलर कच्ची सड़क पर उतर गया और ओवरलोडिंग होने की वजह से पलट गया। ट्रेलर के पलटने से ट्रेलर में भरी धान की बोरिया सड़क पर बिखर गई और रास्ता अवरुद्ध हो गया। घटना के बाद सवाई माधोपुर पुलिस ने जैसे तैसे कर क्रेन ओर जेसीबी के माध्यम से ट्रेलर को मौके से हटवाया और मार्ग सुचारू करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *