हम समाज से जुड़े रहेंगे तो आगे बढ़ेंगे: वर्मा

भास्कर न्यूज | पोंड़ी ग्राम पोंड़ी में सुरेठी कुर्मी वर्मा समाज की बैठक व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सामाजिक भवन में हुआ। इस मौके पर होली मिलन, समाज से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुने गए समाज के 18 जनप्रतिनिधि को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व गमछा-नारियल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा ने एकता का महत्व बताते हुए कहा कि जब तक समाज संगठित रहेगा, तब तक हर क्षेत्र में उसकी अहमियत बनी रहेगी। जब तक हम सब समाज से जुड़े रहेंगे, तब तक हमारा समाज राजनीति, आर्थिक, व्यापारिक समेत हर क्षेत्र में महत्व बढ़ता रहेगा। इस मौके पर जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष बालका रामकिंकर वर्मा, जनपद सदस्य सद्भावना रवि वर्मा (बोड़ला क्षेत्र क्रमांक 11), मधु प्रीतम वर्मा (बोड़ला क्षेत्र क्रमांक 08), पूर्णिमा वाल्मिकी वर्मा (कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 03), सरपंच नरेंद्र वर्मा (बैहरसरी), सुरेश वर्मा (बोधईकुंडा), नेहा भरत वर्मा (सुखाताल), संतोषी संतोष वर्मा (जरती), मंदाकिनी विश्वनाथ वर्मा (तरेगांव मैदान), उपसरपंच पद पर रामकिंकर वर्मा (खंडसरा), संतोष वर्मा (जरती), संतराम वर्मा (तरेगांव मैदान), अमित वर्मा (बैहरसरी), ध्रुव कुमार वर्मा (कुसुमघटा), विवेकानंद वर्मा (मंडलाटोला), अमन वर्मा (बद्दो), नंदराम वर्मा (मारियाटोला) व छोटूराम वर्मा (सिंघारी) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, सचिव धन्नू राम वर्मा, संगठन मंत्री जयचंद वर्मा, मीडिया प्रभारी वाल्मिकी वर्मा, प्रवक्ता शत्रुहन वर्मा, शीतल वर्मा, पुरन वर्मा, गनीराम वर्मा, पंचूराम वर्मा, चरण वर्मा, विश्राम वर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *