उपरवाह| ग्राम हरडुवा में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन 23 से 31 दिसंबर तक किया गया है। इस नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक पं. खिलेश कृष्ण दुबे (हरडुवा) होंगे। कथा प्रसंग के प्रथम दिवस 23 दिसंबर को कलश यात्रा, वेदी पूजन, भागवत महात्म, गोकरण कथा, 24 को परीक्षित जन्म, श्राप, सृष्टि उत्पत्ति, 25 को कपिलावतार, सती कथा, ध्रुव चरित्र, शिव पार्वती विवाह, 26 को भरत चरित्र, अजामिल चरित्र, प्रहलाद चरित्र, होली उत्सव, 27 को समुद्र मंथन, गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 28 को बाल लीला का प्रसंग सुनाएंगे।


