हरदा आईटीआई में रोजगार मेला युवा संगम:9 अक्टूबर को लगेगा, 18 से 35 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग

हरदा में निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासकीय आईटीआई में 9 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिस मेला ‘युवा संगम’ आयोजित किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इसमें विभिन्न कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में युवाओं की भर्ती करेंगी। 18 से 35 साल वाले युवा ले सकते हैं भाग
जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। यह मौका युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अहम अवसर माना जा रहा है। ये डॉक्यूमेंट जरूरी
इच्छुक युवाओं को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र की फोटोकॉपी, समग्र आईडी और चार पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। सही दस्तावेजों के साथ ही युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी बताया कि मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा व्यय युवाओं को देना नहीं होगा। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचें और सभी दस्तावेजों के साथ तैयारी कर मेले का लाभ उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *