हरदा की दो छात्राएं मध्यप्रदेश फुटबॉल टीम में चयनित:राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता रांची में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी

हरदा जिले की दो छात्राओं का चयन मध्य प्रदेश की फुटबॉल टीम में हुआ है। ये छात्राएं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल 17 वर्ष बालिका वर्ग प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ियों में हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन की कर्णिका कैथवास और सेंट मेरी स्कूल हरदा की अक्षरा कनौजिया शामिल हैं। दोनों ही छात्राएं अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक रांची, झारखंड में आयोजित की जाएगी। इसमें देश भर से विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। दोनों खिलाड़ियों के मध्य प्रदेश टीम में चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, डीपीसी बलवंत पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट सहित दोनों विद्यालयों के प्राचार्यों वंदना त्रिवेदी और फ्रांसिस मारिया ने बधाई दी। इसके अतिरिक्त, बर्नार्ड बाक्सला, भारती सोनकर, राजेश बीलिया, न्यू यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष अनीस खान, फुटबॉल कोच अजय पुरबिया, मनोज खोरे, इमरान खान, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल और सचिव सुनील पालीवाल ने भी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *