हरदा के झाड़पा सब स्टेशन पर किसानों का प्रदर्शन:अघोषित बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित, ऑपरेटर को हटाने की मांग

हरदा जिले के ग्राम झाड़पा और नकवाड़ा के किसानों ने रविवार को झाड़पा सब स्टेशन पर अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली कटौती बंद करने और सब स्टेशन पर पदस्थ ऑपरेटर को हटाने की मांग की। रविवार सुबह से ही दर्जनों ग्रामीण सब स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। किसानों ने सुबह वहीं भोजन पकाया और साथ बैठकर खाया। उन्होंने सब स्टेशन पर पदस्थ ऑपरेटर प्रियंका विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। किसान अरुण राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार बिजली कटौती की जा रही है। इससे किसानों को सिंचाई करने में परेशानी हो रही है और उन्हें अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऑपरेटर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप
उन्होंने यह भी बताया कि सब स्टेशन पर पदस्थ महिला ऑपरेटर किसानों के साथ अनुचित व्यवहार करती हैं, जब वे अपनी समस्या लेकर उनके पास जाते हैं। किसानों का यह प्रदर्शन सुबह 8 बजे से जारी है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में केवल एक लाइनमैन और एक हेल्पर होने के कारण अलग-अलग फीडरों पर आने वाले फॉल्ट को दूर करने में परेशानी होती है। किसानों ने यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है ताकि उन्हें समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस दौरान किसान भवानी राजपूत, मधु कुशवाह, अरुण राजपूत, मुकेश रात्रे, संजू पटेल, संदीप दोगने, जितेंद्र राजपूत, अरुण पटवारे, बालक छापरे सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *