हरदा में अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या:महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार; नाले में मिला था शव

हरदा पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। श‌व की पहचान खंडवा जिले के किल्लोद थाना क्षेत्र के ग्राम गरबड़ी निवासी मोरसिंह सिसोदिया (35) के रूप में हुई थी। दरअसल, 20 सितंबर को ग्राम खिरकिया कुड़ावा रोड पर एक नाले में शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने शव को हाथ-पैर बांधकर नाले में फेंक दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मोरसिंह का एक विवाहित महिला से मिलने जाता था। वह महिला के पति की अनुपस्थिति में उसके घर जाता था। महिला के परिवार ने कई बार मोरसिंह को समझाने का प्रयास किया। प्लानिंग कर की थी हत्या
महिला और उसके पति मायाराम ने अपने रिश्तेदार ध्यानसिंह और शेरसिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। महिला ने मोरसिंह को भागने का प्रस्ताव दिया। 18 सितंबर की रात 1 बजे मोरसिंह महिला के साथ ग्राम गरबड़ी से खिरकिया पहुंचा। महिला मोरसिंह को अपनी बुआ के घर ले गई, जहां अन्य आरोपी मौजूद थे। आरोपियों ने मोरसिंह को पकड़कर बाइक पर ले गए। कुड़ावा रोड पर नाले के पास दराती से उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में छिपा दिया। आरोपियों ने मृतक की बाइक पटाजन के पास नदी में फेंक दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 48 घंटे में इस अंधी हत्या का खुलासा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *