हरदा में कल साढ़े चार घंटे बिजली कटौती:जिला पंचायत फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित होंगे

हरदा में कल (शनिवार) जिला पंचायत फीडर पर बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर के कई इलाकों में साढ़े चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक अभियंता राकेश सिलोरिया ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इन कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी:
श्यामनगर, जय शक्ति होम, पैरासिटी कॉलोनी, मेजर जोशी कॉलोनी, तवा कॉलोनी और श्री धाम कॉलोनी। बिजली कंपनी ने नागरिकों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है। कंपनी ने सुझाव दिया है कि नागरिक अपनी दैनिक गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *