हरदा में कल 2 घंटे बिजली कटौती:सोनतलाई, नयागांव, टिमरनी समेत कई इलाके प्रभावित होंगे

हरदा में कल (11 जनवरी) दोपहर 1 से 3 बजे तक दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 132 के.व्ही. उपकेन्द्र हरदा में 33 के.व्ही. हाफ मेन बसबार पर आवश्यक सुधार और संधारण कार्य के कारण की जाएगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के महाप्रबंधक ने बताया कि इस दौरान उपकेन्द्र से निकलने वाले 33 के.व्ही. फीडर सोनतलाई, कांकरिया, अबगांवखुर्द, करताना, टिमरनी और रहटगांव प्रभावित होंगे। इन फीडरों से संबंधित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र रेलवा, सोनतलाई, कांकरिया, अबगांवखुर्द, आदमपुर, पोखरनी, करताना, तजपुरा, नयागांव, टिमरनी, उन्द्राकच्छ, चारखेड़ा, रहटगांव, झाड़बिड़ा और टेमागांव में भी विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। महाप्रबंधक ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य की आवश्यकता और परिस्थिति के अनुसार विद्युत प्रदाय बंद की समयावधि को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। कम्पनी ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *