हरदा में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन:इंदौर में दूषित पानी से मौतें: मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर कार्रवाई की मांग

हरदा में जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को भाजपा कार्यालय और टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह के निवास के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इंदौर के भगीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत के विरोध में किया गया। हालांकि की प्रदर्शन में शामिल करीब आधा सैकड़ा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने भाजपा कार्यालय के बाहर ही रोक लिया।वही टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह की कालोनी के गेट के बाहर ही रोक लिया गया। इस दौरान दोनों जगह कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी कर मंत्री विजयवर्गीय को हटाए जाने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि दूषित पानी से हुई मौतों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ता बोले- सरकार सो रही इसलिए घंटा बजा रहे
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायकों के घरों के सामने घंटा बजाकर मोहन यादव सरकार को जगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इस तरह की घटना होना सरकार और प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। वही इस संवेदनशील घटना के बाद देश के चौथे स्तंभ मीडिया के सामने मंत्री विजयवर्गीय के घण्टा जैसा बयान देना शर्मनाक है।जिससे भाजपा नेताओं की आम जनता के प्रति संवेदनशीलता साफ नजर आती है।
मंत्री को हटाने की मांग
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गैर-जिम्मेदार बयान दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। ऑटो में पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचे कांग्रेस नेता
उधर लोकतंत्र की मजबूती की बात करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपनी बात आम जन के बीच पहुंचाने का काम कर रहे है। वही हरदा में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान एक किलोमीटर पैदल चलने की जगह ऑटो में सवार होकर बृजधाम कालोनी के सामने प्रदर्शन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *