हरदा में पहली फीडर रेटेड इंटरनेशनल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता:फ्रांस और श्रीलंका के खिलाड़ियों सहित 350 से ज्यादा ने लिया भाग

हरदा में पहली फीडर रेटेड इंटरनेशनल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 24 जनवरी 2026 को हरदा डिग्री कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत, फ्रांस और श्रीलंका सहित 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसका आयोजन कलेक्टर हरदा सिद्धार्थ जैन के संरक्षण में किया गया। प्रतियोगिता पूरी तरह अनुशासित, सुव्यवस्थित और फीडर के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित की गई। कुल 9 राउंड में खेले गए इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति, एकाग्रता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मैचों का लाइव स्क्रीन पर प्रसारण भी किया गया, जिससे दर्शक हर चाल का आनंद ले सके। इंटरनेशनल मास्टर (IM) एंटोनी बौर्नेल (फ्रांस) और वूमेन इंटरनेशनल मास्टर (WIM) सचिनी रणसिंघे (श्रीलंका) की सहभागिता ने इस प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। भारत के ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी डीके.शर्मा, अक्षत खंपारिया, एसके. लशर्मा, कैंडिडेट मास्टर (CM) प्रखर बजाज सहित कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। IM एंटोनी बौर्नेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
मुख्य वर्ग में IM एंटोनी बौर्नेल (फ्रांस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनादकट कार्तव्या (गुजरात) दूसरे और CM प्रखर बजाज (मध्यप्रदेश) तीसरे स्थान पर रहे। 2000 से कम रेटिंग वर्ग में वेदांत भारद्वाज, रवि पलसुले और पांडेय अभिषेक विजेता रहे। 1700 से कम रेटिंग वर्ग में हरि, गुप्ता आरके. और धुरिया मुकेश ने जीत हासिल की। अनरेटेड वर्ग में साकिब शेख, आदर्श चक्रवर्ती और अनव अग्रवाल ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग (S-60) में FM राठौर एस.के., चतुर्वेदी नरेंद्रनाथ और गुप्ता आर. के. विजेता रहे। महिला वर्ग में तुर्किया दिव्यांशी, सिद्धि यादव और WIM सचिनी रणसिंघे ने पुरस्कार जीते। हरदा जिला वर्ग में सिद्धार्थ जैन, काजी सद्दाम पठान और यश पचोरी ने बाजी मारी। मध्यप्रदेश वर्ग में सूरज चौधरी, युवराज जायसवाल और सुनील जैन विजेता बने। अंडर-13 वर्ग में शिवांश यादव, तुर्किया यश और आर्यन सोलंकी ने जीत दर्ज की। अंडर-11 वर्ग में अयचित रिद्धेश, गुप्ता कबीर और देवांश पटेल ने, जबकि अंडर-9 वर्ग में राघव सिंह, तुर्किया दिव्यांशी और सिद्धि यादव ने पुरस्कार जीते। अंडर-7 वर्ग में माहिर साहू और निर्वाण जैन विजेता रहे। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसकी अभिभावकों और अतिथियों ने सराहना की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इस कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक रहा। खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट भोजन, ठहरने की व्यवस्था, तकनीकी सुविधा और लाइव डिस्प्ले की व्यवस्था की गई थी। अभिभावकों और अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की एकाग्रता, अनुशासन और बहुमुखी प्रतिभा को निखारते हैं। यह प्रतियोगिता हरदा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *