हरदा में मेड से रेप, ASI पर केस दर्ज:पीड़ित बोली- विरोध किया तो पगार बढ़ाने का लालच दिया; मना करने पर जबरदस्ती की

हरदा जिले के टिमरनी की रहने वाली एक महिला ने बुधवार देर रात ट्रैफिक थाने में पदस्थ एएसआई सुरेंद्र मालवीय के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 16 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे एएसआई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पगार बढ़ाने का लालच दिया और जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित महिला (42) पिछले दो साल से अपने गांव से हरदा आकर झाड़ू-पोछा का काम कर रही है। वह आरोपी एएसआई सुरेंद्र मालवीय के अलग-अलग किराए के मकानों में साफ-सफाई का काम करती थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह आरोपी के घर पर काम निपटाने के बाद जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एएसआई मालवीय ने पगार बढ़ाने और अपने घर पर स्थायी तौर पर काम पर रखने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लोक-लाज के डर से पीड़ित ने शुरुआत में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एएसआई सुरेंद्र मालवीय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 351(3) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *