हरदा में वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:शव की पहचान नहीं, सिर में गंभीर चोट के कारण दम तोड़ा

हरदा में इंदौर-बैतूल हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है और उसकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हंडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 50 से 55 साल के बीच के एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सिर में गंभीर चोटें लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन और जेब में तंबाकू गुटखा मिला है। मोबाइल में हादसे के कुछ देर बाद एक नंबर से फोन आया था, जिसमें ‘पलक’ लिखा हुआ है। चूंकि मोबाइल में लॉक लगा होने के कारण उस नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *