ABVP का बदरवास BEO कार्यालय में धरना प्रदर्शन:शिक्षा अधिकारी पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप, पद से हटाने की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बदरवास इकाई ने सोमवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बीईओ रामनिवास जाटव को पद से हटाने की मांग की। यह प्रदर्शन नगर अध्यक्ष इशू गर्ग और नगर मंत्री चिराग भार्गव के नेतृत्व में किया गया। लगभग दो घंटे तक चले इस धरने के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिला संयोजक विक्रम गुर्जर और भाग संयोजक कपिल गुर्जर ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि वर्तमान BEO के पास विकासखंड शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ खरई शासकीय विद्यालय के प्राचार्य का भी प्रभार है। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों के बीच अधिक दूरी के कारण न तो विद्यालय को पूरा समय मिल पा रहा है और न ही BEO के दायित्वों का सही निर्वहन हो रहा है। ABVP नेताओं ने बीईओ पर आर्थिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप भी लगाए, जिनकी निष्पक्ष जांच की मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में अभाविप के आदित्य यादव, कृष्णा अग्रवाल, जितेंद्र गोस्वामी, शिवांश दीक्षित, जितेंद्र परिहार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *