जिले की हंडिया पुलिस ने बुधवार शाम को रमजानपुर के जंगल में महुआ के पेड़ के नीचे सट्टा लिखने और खेलने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान मौके से 6 लोगों को पकड़कर 14,790 रुपए जब्त किए। हंडिया टीआई रामप्रसाद कवरेती ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे सट्टे के व्यापार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बुधवार देर शाम को रमजानपुर के जंगल में महुआ के पेड़ के नीचे सट्टा लिखने और खेलने वाले लोगों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से छह लोगों को अरेस्ट कर उनके पास से 14,790 रुपए नकदी, सट्टा सामग्री सहित छह मोबाइल और 10 बाइक भी जब्त कर लिया। 6 लोगों पर हुई कार्रवाई टीआई ने बताया कि सट्टे के व्यापार से जुड़े अशोक बेलदार, मुकेश बलाई, सुरेश तोमर, हर्षित कोरकू, लक्ष्मी नारायण और दुर्गाप्रसाद को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सट्टा अधिनियम की धारा 4 के तहत कार्रवाई की गई है।


