हरदा में सड़क हादसा, दो युवक गंभीर घायल:एक का जबड़ा टूटा, दूसरे के सिर में गंभीर चोट, मजदूरी से घर लौट रहे थे

हरदा में रविवार शाम करीब 7:30 बजे मगरधा रेलवे फाटक के पास हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई थी। इस हादसे में घायल दूसरे युवक विष्णु पिता मुन्नालाल कोरकू (उम्र 23 वर्ष) की इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एक युवक अब भी गंभीर हादसे में घायल दूसरे युवक की पहचान शोभिलाल पिता मांगीलाल, निवासी ग्राम इमलीढाना (थाना सिराली) के रूप में हुई है। उसे सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मगरधा रोड पर दो युवक घायल हालत में पड़े हैं। मौके पर एक युवक बाइक के नीचे दबा मिला, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर गिरा हुआ था। शोभिलाल के जीजा ने बताया कि वह हरदा में मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। उसके माता-पिता और भाई गन्ने की कटाई के लिए कर्नाटक गए हुए हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी पुलिस का कहना है कि यह हादसा किसी वाहन की टक्कर से हुआ या बाइक फिसलने से, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *