हरदा में 21 दिसंबर को करणी सेना का जनक्रांति आंदोलन:हजारों लोगों के आने के दावे पर प्रशासन अलर्ट; कलेक्ट्रेट में ज्ञापन, रैली पर रोक

हरदा में करणी सेना आगामी 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर जनक्रांति आंदोलन करने वाली है। इस आंदोलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। गुरुवार शाम को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में किसी भी तरह के ज्ञापन देने या रैली प्रदर्शन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। शुक्रवार को राजपूत छात्रावास में करणी सेना के पदाधिकारियों ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर आंदोलन की रणनीति साझा की। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि उनके आंदोलन को 17 से अधिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने जुलाई माह में करणी सेना के सदस्यों पर हुई कथित बर्बरता के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी दोहराई। राजपूत ने दावा किया कि यह आंदोलन जिले का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। जिसमें करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। करणी सेना के पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला का कहना है कि एससी एसटी संगठनों के हमारी कुछ मांगो को लेकर विरोध किया गया है। हम उन्हें स्पष्ट करना चाहते है कि हमारा आरक्षण को लेकर किसी तरह का कोई विरोध नहीं है। हम आर्थिक आधार पर सरकार से आरक्षण की मांग कर रहे हैं। वहीं आरक्षित वर्ग के जिन लोगों ने सालों से आरक्षण का लाभ लेकर वह अब सक्षम हो गए हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *