उज्जैन में कल होगा डेढ़ लाख सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ:रामधुन के साथ आयोजन, 1008 हनुमान ध्वजों की महाआरती; सीएम और धीरेंद्र शास्त्री के शामिल होने की संभावना

उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे सर्व सनातनी संस्था के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राम धुन के साथ डेढ़ लाख सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही 1008 हनुमान मंदिरों के ध्वजों की महाआरती भी होगी। आयोजन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों का दावा है कि श्रीराम धुन के इस कार्यक्रम में करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर विशाल डोम का निर्माण किया जा रहा है, जहां 20 हजार से अधिक श्रद्धालु एक साथ बैठ सकें। 1008 मंदिरों में अर्पित होंगे ध्वज आयोजन समिति के रोहित सिंह ने बताया कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद 1008 हनुमान ध्वज जिले के विभिन्न हनुमान मंदिरों में अर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिसमें प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की गाथा का नाट्य मंचन किया जाएगा। हर गांव में बनेगा हनुमान चालीसा शक्ति केंद्र कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह चावड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की जाएगी कि हर गांव में हनुमान चालीसा शक्ति केंद्र की स्थापना की जाएगी, ताकि धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके। कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विशेष अतिथियों में सांसद अनिल फिरोजिया, अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी सहित संत, महंत, महामंडलेश्वर, शिक्षाविद, चिकित्सक और विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *