हरदा में 94 प्रतिभागियों ने खेला शतरंज, इनाम मिले:कलेक्टर बोले- लगातार प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का बौद्धिक स्तर बढ़ा

हरदा में डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के पांचवें चेस टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को विद्या ग्रेस एकेडमी में किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरदा में लगातार शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों का बौद्धिक स्तर बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हरदा जिले का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन होगा। 94 खिलाड़ियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में कुल 94 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 54 और ओपन वर्ग के 40 खिलाड़ी शामिल थे। भाजपा नेता अशोक जैन ने विशेष अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। अंडर-14 वर्ग में राघव द्विवेदी ने प्रथम, लक्ष्य तनवानी ने द्वितीय, वासु सिंह ने तृतीय, ऐकांश श्रीमाली ने चतुर्थ और आर्यन सोलंकी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। दो विशेष पुरस्कार दिए गए ओपन वर्ग में हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने पहला स्थान हासिल किया। अर्जव जैन दूसरे, दिलीप कुमार गुप्ता तीसरे, यश पचौरी चौथे और अक्षय सिंह तोमर पांचवें स्थान पर रहे। इस वर्ष से ‘हरदा स्टार ऑफ द सिटी’ के दो विशेष पुरस्कार भी दिए गए, जो सद्दाम पठान और आलोकिक राय को प्रदान किए गए। अंत में, सचिव पी.सी. पोर्ते ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन, सचिव पी.सी. पोर्ते, उपाध्यक्ष जयशंकर कानवा, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष सत्यम बंसल, विनोद उपाध्याय, राजेश गौर, राम गोपाल रघुवंशी, गणेश पटेल और अक्षय तोमर सहित कई गणमान्य नागरिक तथा बच्चों के माता-पिता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *