बड़वानी मंडी में कपास की आवक घटी, भावों में सुधार:सुबह से दोपहर तक चली नीलामी; 7 हजार रुपए रहा अधिकतम भाव

बड़वानी कृषि मंडी में रविवार को कपास की आवक कम दर्ज की गई, लेकिन भावों में सुधार देखने को मिला। मंडी में सुबह से दोपहर तक नीलामी का सिलसिला चला। गर्मी और वर्षाकाल में बोया गया कपास अब खेतों से निकलना शुरू हुआ है। लगातार बारिश से कुछ नुकसान के बावजूद टिनशेड में बैलगाड़ी और वाहनों की कतारें लगी रहीं। मंडी के पिछले हिस्से में जमीन पर रखे सैकड़ों पोटलों की भी नीलामी की गई। व्यापारियों ने कपास की गुणवत्ता के अनुसार भाव तय किए। किसानों ने अधिकतर भावों को संतोषजनक बताया। कमजोर गुणवत्ता वाले कपास के लिए 3500 रुपए प्रति क्विंटल तक का भाव मिला। अधिकतम भाव 7000 रुपए मंडी प्रशासन के अनुसार, कुल आवक 761 क्विंटल रही, जिसमें 315 पोटले, 22 वाहन और 8 बैलगाड़ी शामिल थीं। नीलामी में अधिकतम भाव 7000 रुपए, न्यूनतम 3500 रुपए और मॉडल भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। मंडी परिसर में किसान और व्यापारियों की चहल-पहल सुबह से दोपहर तक बनी रही। पहले कतार में रखे पोटलों की नीलामी हुई, उसके बाद वाहन और बैलगाड़ी में भरे कपास को नीलाम किया गया। इस प्रक्रिया की वजह से नीलामी की गति थोड़ी धीमी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *