गांव नत्त के बाबा भैरों स्पोर्ट्स क्लब द्वारा वार्षिक छिंज मेले मे शीर्ष पहलवानों ने कुश्ती के जौहर दिखाए। पटका नंबर एक की कुश्ती हरमन आलमगीर और गुरभेज कुहाली के बीच लगभग 20 मिनट चली। अतिरिक्त 5 मिनट में जब रिजल्ट न आया तो इसे बराबर पर छोड़ दिया गया। इसी तरह पटका नंबर दो की कुश्ती में परमिंदर पट्टी ने सुमित हरियाणा को हराया। पटका नंबर तीन की कुश्ती में गिंदर गांधरां ने भीम पट्टी को हराया। पटका नंबर 4 की कुश्ती में मंगा पंडोरी ने प्रीत पटियाला को हराया। पटका नंबर पांच की कुश्ती में राहुल उप्पल ने अमन नकोदर को हराया। पटका देने वाले परिवारों, जिनमें गुरदेव सिंह कनाडा, भूला सिंह यूके, सुखविंदर सिंह यूके, स्वर्गीय मोहन सिंह ट्रेडर के परिवार, डॉ. संदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। मंच संचालन मक्खन शेरपुरी ने किया। मेले में संत वासदेव जी महाराज उप्पल खालसा, सरपंच मंजीत कौर, पंच सतवंत कौर, पंच कश्मीर कौर, पंच लवप्रीत सिंह, पंच कुलवीर चंद, पंच सुरजीत राम, राजविंदर कौर, तेजा, तीर्थ, कुलदीप सिंह दीपा, गुरपाल सिंह, कश्मीरी लाल मेहमी, रंगा बाबा, अंबा बाबा, लाडी, साबी, राणा नत्त, बलविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, मणि, चन्ना नत्त, प्रगन सिंह, मोहित, गुरमान सिंह, गुरदयाल सिंह, रेशम सिंह, दीपक, महिंदर सिंह, मार्केट कमेटी नूरमहल के चेयरमैन लखवीर सिंह, किसान तरनप्रीत सिंह उप्पल, अजीत कुमार सिद्धम आप ब्लॉक अध्यक्ष नूरमहल मौजूद थे।


