जयपुर के हरमाड़ा इलाके में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस इस मामले को हत्या या हादसा, दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। महिला से झपटमारी करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध वहीं जयपुर जिले के ग्रामीण और सुनसान इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ जयपुर दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटखावदा थाना क्षेत्र में महिला के गले से सोने का जंतर छीनने वाले मुख्य अभियुक्त महेंद्र मीणा ( 22 वर्ष) पुत्र हरिनारायण मीणा, निवासी ग्राम महेशपुरा, थाना कोटखावदा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथ वारदात में शामिल एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और करीब आधा तोला सोने का जंतर भी बरामद किया है। डीसीपी राजर्षि राज (आईपीएस) ने बताया- थानाधिकारी कोटखावदा भरतलाल महर (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज झपटमारी का खुलासा किया। 09 दिसंबर की है, जब भगवतसर कांकरिया निवासी 55 वर्षीय महिला जंगल में बकरियां चराने गई थी। सुनसान स्थान का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने उसके साथ मारपीट कर गले से सोने का मंगलसूत्र (जंतर) छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और लगातार प्रयासों के बाद 14 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर महेंद्र मीणा निवासी महेशपुरा को पकड़ा। पूछताछ में उसने एक किशोर के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पकड़े गए किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि मुख्य अभियुक्त से अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है।


