हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला:मुरारी गुप्ता समेत 5 विशेषज्ञों की सलाहकार परिषद में नियुक्ति, तत्काल प्रभाव से लागू

राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने पत्रकारिता और संचार क्षेत्र के विशेषज्ञों की सलाहकार परिषद का गठन किया है। नई परिषद में भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी मुरारी गुप्ता को शामिल किया गया है। अन्य सदस्यों में शुचि चौहान, राकेश वर्मा, जितेंद्र शर्मा और संगीता प्रणवेंद्र हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। यह कदम राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। नई सलाहकार परिषद विश्वविद्यालय में बेहतर समन्वय स्थापित करेगी। साथ ही नीतिगत सुधार और अकादमिक विकास को नई दिशा देगी। शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित विद्वानों और विश्वविद्यालय के सदस्यों ने इन नियुक्तियों का स्वागत किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *