हरियाणा को ज्यादा पानी देने का फैसला गलत : तरसेम सिंह

अमृतसर | श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। युद्ध मानवता, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि विश्व युद्ध हुए, भारत-पाक के बीच भी कई बार जंग हुई, लेकिन किसी भी युद्ध से कोई समाधान नहीं निकला। जत्थेदार गड़गज्ज ने पानी के हक को लेकर हरियाणा-पंजाब के बीच जारी तनाव बारे कहा कि जिस राज्य में दरिया बहता है, उस राज्य में बहते पानी का हक उसी राज्य का होता है। इसलिए इस पर पहला हक पंजाब का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *