दो पिस्तौल, 21 जिंदा कारतूस समेत 6 पकड़़े

भास्कर न्यूज | अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस, दो लाख रुपए की जाली करेंसी, दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बोपाराय गांव के नए पुल के नीचे बैठ कर लूट की किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की और मौके से 6 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी आशीष कुमार, विशाल, करनदीप सिंह, अमृतसर के इस्लामाबाद इलाका निवासी कश्मीर सिंह, सीमावर्ती गांव लाहौरी मल निवासी अर्शदीप सिंह और तरनतारन के जशनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों के अन्य साथियों के अलावा उनकी ओर से अब तक की गई वारदातों के अलावा जाली करंसी कहां से आई और किसी सप्लाई की जानी थी, के बारे में जांच की जा रही है। जांच में जिस किसी की भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *