हरियाणा में टायर फटने से राजस्थान की पिकअप पलटी:शोक जताकर वापस आ रहे उप-सरपंच सहित 16 लोग घायल, NH 148 की घटना

हरियाणा के नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर गांव नीरपुर से थोड़ा आगे नांगल चौधरी की ओर टायर फटने से एक पिकअप गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 16 के करीब लोग घायल हो गए। इनमें दस के करीब महिलाएं तथा छह पुरुष हैं। घायलों में से छह की गंभीर हालत के चलते प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दस नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। राजस्थान के झुंझुनूं जिला के श्योपुरा गांव निवासी सुधा नामक महिला के पति का निधन हो गया था। सुधा की शादी राजस्थान के बहरोड़ के गांव निहालपुरा में हुई है। जिसके चलते गांव श्योपुरा से करीब 30 महिला व पुरुष उसके ससुराल निहालपुरा में शोक जताने के लिए गए थे। वापस आते समय फटा टायर शोक जताने के बाद सुबह करीब 11 बजे सभी पिकअप गाड़ी में बैठकर वापस आ रहे थे। वे जब गांव भूषण शोभापुर के कट से नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर चढ़े तो पिकअप चालक वाहन को सर्विस लेन पर चला रहा था। इस दौरान होटल पटीकरा के होटल प्रिंस के पास गाड़ी का टायर फट गया। लोगों ने निकाला बाहर टायर फटने के बाद पिकअप गाड़ी पलट गई। जिसके कारण पिकअप गाड़ी में बैठे महिला व पुरुष गाड़ी के नीचे दब गए। गाड़ी खुली होने के कारण कुछ गाड़ी के बाहर भी आ गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ी में दबे लोगों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस व एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की गाड़ियों ने घायलों को नागरिक अस्पताल व निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर निजी अस्पताल करीब छह से सात लोगों तथा नागरिक अस्पताल में दस लोगों का इलाज चल रहा है। ये लोग हुए घायल घायलों में गांव श्योपुरा राजस्थान निवासी 50 वर्षीय कृपा देवी, 28 वर्षीय प्रियंका, 38 वर्षीय निर्मला, 70 वर्षीय मदनलाल, 40 वर्षीय कमलेश, 61 वर्षीय वेदप्रकाश, 70 वर्षीय घीसाराम, 54 वर्षीय बिजेंद्र, 55 वर्षीय संतोष व 50 वर्षीय निहाल सिंह का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। ये निजी अस्पताल पहुंचे निजी अस्पताल में मुकेश देवी, कविता देवी, शारदा देवी, नित्यानंद व संतोष शामिल हैं। इनमें संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि हादसे में ड्राइवर ढाणी भालोठ के उप सरपंच महीपाल भी घायल हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *