5 मासूमों को लेकर कुएं में कूदी मां:दो की मौत, ग्रामीणों ने मां और तीन बच्चों को बचाया; पुलिस जांच जारी

रायपुर मारवाड़ उपखंड के झूठा गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला ने अपने पांच बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला और तीन बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल नजदीकी रायपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं, कुएं से निकाले गए दो अन्य बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला के परिजन भी उप जिला अस्पताल में जमा हो गए। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घायलों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *