बोकारो | शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर-2ए में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ वंदना के बाद शिशु वाटिका के रक्षाबंधन कार्यक्रम से हुआ। बहनों के लिए कई प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें राखी बनाना, पूजा थाल सजाना व मेहंदी रचाना शामिल था। राखी बनाने में ईशा, प्रियांशु व श्रेया प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। आरती थाल सजाने में आराध्या, अंजली व कोमल सफल रही। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में परी, प्रति एवं रोशनी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही।


