कांकेर| छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में हर दिन हर घर आयुर्वेद थीम पर शिशुओं व बच्चो को 17 सितंबर को पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी ने बताया बच्चों के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास के लिए स्वर्ण भस्म की एक निश्चित मात्रा बच्चों को निशुल्क दी जाएगी।


