हर टेबल पर पहले वार्ड पार्षद के वोटों की होगी गिनती, इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए होगी गिनती, दो राउंड में मतगणना हो जाएगी…

भास्कर न्यूज । चाईबासा चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव का मतगणना 27 फरवरी की सुबह आठ बजे से होगी। महिला कॉलेज चाईबासा में वोटों की गिनती होना है। दोनों निकायों की मतगणना अलग-अलग हाल में होगी। चाईबासा के लिए 20 टेबल व चक्रधरपुर के लिए 25 टेबल निर्धारित किए गए हैं। हर टेबल में पहले वार्ड पार्षद के वोटों की गिनती होगी, इसके बाद अध्यक्ष की गिनती की जाएगी। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार मात्र दो राउंड में ही मतगणना समाप्त हो जाएगी। पूरे प्रक्रिया में चार से पांच घंटे का समय लगेगा। स्ट्रांग रूम को सील करते अधिकारी। डीसी की अगुवाई में स्ट्रांग रूम सील मतपेटिकाओं की प्राप्ति के बाद डीसी चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को सील कर दिया गया है। वहीं स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है। पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *