हर वार्ड में समाज के प्रत्याशी, जीत सुनिश्चित करने का चलेगा अभियान

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश की बैठक बुधवार को प्रदेश कार्यालय कडरू में प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी सहाय और प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश में आने वाले वार्ड चुनाव में अपने समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वार्ड चुनाव में प्रत्येक वार्ड से एक प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया है। कहा गया कि हर जिलों से सभी वार्ड में अपने समाज के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए 11 सदस्यीय प्रचार प्रसार कमेटी और ग्यारह सदस्यीय बूथ कमेटी का गठन करने का निर्देश प्रदेश के सभी जिला इकाइयों को दिया गया है। सभी जिलो के अध्यक्षों से आग्रह है कि इस अभियान में शामिल होकर संगठन के लिए अपना प्रत्याशी खड़ा करें और समाज को मजबूत करने में अपना योगदान दें। सभी जिलो के अध्यक्ष से आग्रह है कि वो सभी वार्ड के प्रत्याशी का नाम चयन कर प्रदेश को भी सूचित करे, ताकि प्रदेश उन लोगों को वहाँ के लोगो को उनके पक्ष में वोट देने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी सहाय , प्रदेश महामंत्री सुशील लाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, युवा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिन्हा, झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष दीपक मल्लिक, सजल सिन्हा , रवि कुमार, मनीष सिन्हा, सुबोध कुमार, पवन किशोर सहित सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *