अमृतसर | मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के तहत शनिवार को धूप खिली और पारे में बढ़ौतरी दर्ज की गई लेकिन साथ ही ठिठुरन का असर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन के पारे में 2.1 डिग्री और रात वाले में 0.3 डिग्री की बढ़ौतरी रही। आज दिन का पारा 18.8 और रात का 7.2 डिग्री रहा, जबकि उक्त क्रम में शुक्रवार को 16.7/6.9 डिग्री रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक आगे दो दिन धुंध और धूप का मिला-जुला असर रहेगा फिर बादल और धूप, इसके बाद आंशिक रूप से बूंदाबांदी के आसार हैं। इस बीच दिन का पारा 15.0/16.0 और 8.0/11.0 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब में शीतलहर का प्रकोप अभी इसी तरह जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 18 जनवरी को भी पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई थी और शनिवार को पूरे पंजाब में घना कोहरा देखने को मिला।


