सीकर के नीमेड़ा में भारतीय सेना के हवलदार बनवारीलाल रोहलानिया रिटायर हो चुके हैं। रिटायर होकर गांव लौटने पर ग्रामीणों के द्वारा उनका सम्मान किया गया। रिटायर हवलदार बनवारीलाल को गाड़ी में बैठाकर डीजे के साथ 4 किलोमीटर तक रैली निकाली गई। जो डालियवास गांव से शुरू हुई और नीमेड़ा गांव तक पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारे भी लगाए। साथ ही ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की। ग्रामीणों का कहना है कि हवलदार बनवारीलाल ने फौज में नौकरी करके देशसेवा में अपना योगदान दिया है। हम उनके लिए जो भी करें वह कम है। इसलिए आज यह रैली निकालकर सम्मानित किया गया है। इस दौरान पूर्व मंत्री महादेव सिंह खंडेला, पूर्व सरपंच महावीर चाहर, पूर्व प्रिंसिपल रामचंद्र रोहलानिया, गोविंद नारायण पारीक, हरदेव निठारवाल, महेंद्र सामौता, सुरेश मीणा, राजेंद्र रोहलानिया, गोपाल गुरलिया, हरलाल मावलिया, गिरधारी बुरड़क, शीशराम बिजारणियां, सुरेश बिजारणियां,ग़िगराज रोहलानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


