लुधियाना| केंद्रीय जेल में नशा मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार नियमित राउंड और चेकिंग पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक हवालाती के पास नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना के आधार पर जेल अधिकारियों ने हवालाती गुरजिंदर सिंह की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। मामले की जानकारी तुरंत डिवीजन नंबर-7 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी को जेल में ही पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस और जेल प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है।


