भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना इस्लामाबाद पुलिस ने जेल में हवालाती से मिलने आए भाई की पगड़ी से 98 नशीली गोलियां बरामद होने के मामले में आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान रोबनप्रीत सिंह निवासी मजीठा के रूप में हुई है। इसके अलावा इस मामले में हवालाती करनबीर सिंह को भी नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में सहायक सुपरिंटेंडेंट नरेश पाल ने बताया कि मंगलवार को जेल में बंद करनबीर से मुलाकात करने के लिए उसका भाई रोबनप्रीत सिंह आया था। तालाशी के दौरान उसकी पगड़ी से नशीली गोलियां बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


