हवा का रुख बदला…पारा लुढ़कने से रातें हुई ठंडी:24 घंटे में 3 डिग्री और गिरेगा न्यूनतम तापमान, दिन में बढ़ेगी गर्मी; बीजापुर सबसे गर्म

रायपुर समेत प्रदेश में मौसम ड्राई है। हवा की दिशा में बदलाव की वजह से मौसम में थोड़ा परिवर्तन आया है। पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 24 घंटों में रात का पारा 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद दिन का पारा भी 1 से 3 डिग्री तक चढ़ सकता है। गुरुवार को प्रदेश में बीजापुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रहा। वहीं सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार की रात ठंडी हवा चलने की वजह से रायपुर समेत आस-पास के जिलों में रात को हल्की ठंड महसूस हुई। रायपुर में रात का पारा 2 डिग्री लुढ़का गुरुवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आई है। इसके बावजूद पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। आज तापमान में हल्के बदलाव की संभावना है। इसके बाद एक से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री था। जो गुरुवार को लुढ़ककर 18.5 डिग्री हो गया। तापमान फिर भी सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। दिन का तापमान भी थोड़ा कम हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिन का पारा 34.8 डिग्री था। जो गुरुवार को 31.6 डिग्री तक पहुंच गया। रायपुर में आज दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का पारा 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बिलासपुर में दिन में गर्मी पर रात में ठंड बिलासपुर का मौसम फरवरी में दूसरी बार बदला है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान बदलाव नहीं हुआ। दिन में धूप तेज होने के कारण गर्मी तो महसूस हुई, लेकिन देर रात से लेकर सुबह तक हल्की ठंड लगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि एक दिन पहले यह 34.6 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं रात का तापमान 18.4 डिग्री रहा। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास स्थित है। इसका असर शहर के मौसम पर पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तापमान में फिर से वृद्धि होगी। दुर्ग में छाए रह सकते हैं बादल, गर्मी करेगी परेशान दुर्ग में बादल छाए रह सकते हैं। इसकी वजह से दोपहर और शाम को ‎हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है। गुरुवार को‎ अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। ‎इसी तरह न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा, जो सामान्य ‎से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।‎ मौसम विभाग का अनुमान है कि ‎अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल रात के तापमान में ‎उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज ‎अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ‎तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।‎ अंबिकापुर में रात का पारा 11 डिग्री ठंड की वापसी के समय मौसम में‎ हो रहे बदलाव के कारण कभी ‎अचानक सर्दी बढ़ जा रही है तो‎ कभी मौसम गर्म हो जा रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। ‎गुरुवार को अंबिकापुर में न्यूनतम ‎तापमान 11 डिग्री तो अधिकतम‎ तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया‎ गया। मौसम विभाग ने रात के‎ तापमान में एक बार फिर कमी की‎ संभावना जताई है। ‎तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से‎ कम उम्र के बच्चे‎ बीमार पड़ रहे हैं। इनमें सर्दी-खांसी ‎का असर ज्यादा हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *