MP में रात में टेंपरेचर 7°, राजस्थान में गर्मी बढ़ी:हिमाचल के 3 जिलों में शीतलहर चलेगी, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान -7 डिग्री पहुंचा

देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ठंड जारी है। पहलगाम में तापमान -4 डिग्री, गुलमर्ग में -7, सोनमर्ग में पारा -6 डिग्री तक पहुंच गया है। लद्दाख के द्रास में पारा -17.3 डिग्री है। हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में आज शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 फरवरी को प्रदेश के ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्य प्रदेश में 12 से 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे रात का तापमान 7 डिग्री और दिन में पारा 23 डिग्री तक आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में ठंड बढ़ी है। राजस्थान में फरवरी का पहला पखवाड़ा ही तपने लगा है। बाड़मेर-जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 31 से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने लगा है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश में फिर ठंड का असर, लुढ़का पारा: रात में 7 तो दिन में 23° पहुंचा; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गिरावट मध्यप्रदेश में ठंड का असर फिर बढ़ा है। गुरुवार को प्रदेश में हवा की रफ्तार 12 से 15 किमी प्रतिघंटा पहुंच गई, जबकि रात में 7 डिग्री और दिन में पारा 23 डिग्री तक आ गया। वहीं, दिन में तापमान 6.2 डिग्री तक लुढ़क गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी गिरावट हुई है। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान में पारा 33 डिग्री सेल्सियस पार: बाड़मेर, जालोर और जैसलमेर में सूरज की तपिश बढ़ी राजस्थान में फरवरी का पहला पखवाड़ा ही तपने लगा है। बाड़मेर-जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 31 से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की ओर बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल के 3 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट: दो दिन बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा हिमाचल प्रदेश में आज और कल 2 दिन मौसम साफ रहेगा। 16 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे 16 और 17 फरवरी को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। इस दौरान अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 19 फरवरी को पूरे प्रदेश में ड्राइ स्पेल टूट सकता है। इस दिन ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में तापमान गिरा: जमीनी हवाओं का असर, 2 दिन तक हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना​​​​​​​ हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन से चल रही जमीनी हवाओं के कारण हरियाणा में तापमान में कमी देखी जा रही है। जहां 2 दिन पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक चला गया था, वहीं अब 25 डिग्री के आसपास है। कुछ जिलों में तापमान इससे भी कम है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान गिरा: आज और कल चलेंगी तेज हवाएं, बारिश की संभावना नहीं​​​​​​​ पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा है। वहीं 8 फरवरी को उत्तरी ईरान और उसके आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में देखा गया।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *