जांजगीर| सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री ज्यादा रहा। अधिकांश समय तक धूप खिली रही। दोपहर में बादल छाए रहे। इस वजह से लोगों को गर्मी के अलावा उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका, चक्रवात सिस्टम कभी कमजोर तो कभी मजबूत हो रहा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आ रही है। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। द्रोणिका के प्रभाव से शाम, रात को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।


