कल्पना को दसवीं में मिले 95.3% अंक, हुआ सम्मान

रिगनी-खरौद| छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकदा की छात्रा कल्पना कश्यप ने दसवीं कक्षा में 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि उसने यह सफलता बिना किसी कोचिंग क्लास की मदद के हासिल की। कल्पना के पिता संतोष कुमार कश्यप नवीन प्राथमिक शाला डीहपारा सलखन में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी बच्चों पर पढ़ाई का दबाव नहीं डाला। कोचिंग के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उनके बच्चे कभी कोचिंग क्लास नहीं गए। कल्पना ने बताया कि उसे यह सफलता स्कूल और घर के सहयोग से मिली। उसने पढ़ाई के लिए पूरा शेड्यूल बनाकर नियमित तैयारी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *